- गैस सिलेंडर फटा, मासूम के साथ चार झूलसे
- निवास थाना क्षेत्र के ग्राम चकदेही की घटना
- घर में खाना बनाते समय हुआ हादसा
मंडला महावीर न्यूज 29. निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की शाम गैस सिलेंडर के फटने से चार लोग झूलस गए। हादसा घर में खाना बनाते समय हुआ। अचानक गैस सिलेंडर फटने से 6 माह का मासूम सहित किचिन पर मौजूद घर के चार सदस्य झुलस गए। जानकारी के अनुसार बिरजू पिता लोहमेन उम्र 24 वर्ष ओर उनकी पत्नी गमनी बाई पति बिरजू ओर उनका छ: माह का मासूम दिव्यांश चकदेही निवासी ओर साला शैलेश पिता चंदर सिंह पंद्रो 20 वर्ष ग्राम बढ़झर निवासी घर पर थे।
पत्नी खाना बना रही थी किचिन पर सभी किचिन पर ही मौजूद थे। अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया और देखते-देखते फट गया। आवाज सुनकर मोहल्ले वाले पहुंचे देखा की सिलेंडर फट गया है और परिजन झुलस गए हैं। आनन फानन में सभी को निजी वाहन से निवास सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है। घटना की जांच निवास पुलिस कर रही है।
रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे
![](https://mahaveernews29.in/wp-content/uploads/2024/06/Whatsapp-channel-1.png)
Post Views: 12