पुलिस अधीक्षक ने पटाखा एवं सराफा बाजार का किया निरीक्षण

Advertisements

पुलिस अधीक्षक ने पटाखा एवं सराफा बाजार का किया निरीक्षण

व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था पर की चर्चा

मंडला महावीर न्यूज 29. आगामी दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी द्वारा रात्रि भ्रमण के दौरान शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों एवं बाजारों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पटाखा बाजार में लगी दुकानों एवं सराफा बाजार का जायजा लिया गया। उन्होंने बाजार में व्यापारिक गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के संबंध में व्यापारियों से चर्चा की। साथ ही व्यापारियों से दीपावली पर्व के दौरान सतर्कता बरतने, सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।पुलिस अधीक्षक ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं त्योहार के दौरान आम नागरिकों और व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला शिव कुमार वर्मा, एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान एवं सूबेदार योगेश राजपूत उपस्थित रहे।


 

Leave a Comment