25 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा, 237 नग देशी-विदेशी मदिरा जब्त

Advertisements

25 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं 237 नग देशी-विदेशी मदिरा जब्त

  • मंडला और नैनपुर क्षेत्र में कार्रवाई

मंडला महावीर न्यूज 29. जिला आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं भंडारण के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। नारायणगंज वृत्त क्षेत्र में की गई दबिश के दौरान निवास क्षेत्र में एक मकान से 121 नग गोवा रम एवं 25 नग गोवा व्हिस्की तथा एक अन्य मकान से 6 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा बरामद कर विधिवत जब्त की गई।इसी क्रम में मंडला शहर के मछली मार्केट क्षेत्र में 2 प्रकरण तथा नैनपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 में 2 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई के दौरान कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध कर 25 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं 237 नग देशी-विदेशी मदिरा जब्त की गई। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 48 हजार 500 रुपये है।

Leave a Comment