मां और बच्चों की रचनात्मकता ने सजाया दीपावली कार्निवल

Advertisements

मां और बच्चों की रचनात्मकता ने सजाया दीपावली कार्निवल

फैंसी ड्रेस में दिखीं अनूठी प्रस्तुतियां

  • स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल और भव्य राम दरबार रहे आकर्षण का केंद्र
  • माताओं ने उत्साह से लिया हिस्सा

मंडला महावीर न्यूज 29. दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में किड्जी सिविल लाइंस मंडला में दीपावली कार्निवल का आयोजन किया गया। इसमें मां और बच्चों की रचनात्मकता, आकर्षक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मां और बच्चों की वेशभूषा प्रतियोगिता रही। इसमें माताओं ने अपने बच्चों के साथ विभिन्न विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में मिसमैच वेशभूषा, वेस्ट मटेरियल का पुन: उपयोग, रॉयल जनरेशन, बॉलीवुड दीपावली थीम समारोह, कहानी की पुस्तक और उसका नन्हा नायक, पुरानी जनरेशन और नई जनरेशन, कल्पनाओं के पंख, नारी शक्ति और कलाकार और उसकी अनुपम कृति जैसे विषय शामिल रहे। माताओं ने आकर्षक परिधानों और अनूठी कल्पनाओं के माध्यम से इन विषयों को जीवंत किया।

राम दरबार ने मोहा मन 

मां और बच्चों की खूबसूरत जुगलबंदी और आपसी तालमेल कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।कार्निवल में दीपावली व्यंजन मेले का भी आयोजन किया गया। माताओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल ने लोगों को आकर्षित किया। वहीं भव्य राम दरबार की सजावट ने परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। विभिन्न मापदंडों के आधार पर प्रतियोगिता का निर्णायक मूल्यांकन मनु डीके एवं मोनिका कछवाहा ने किया।

इनका रहा सराहनीय सहयोग 

अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के साथ माताओं को भी अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाने का अवसर देते हैं। विद्यालय की सेंटर हेड शालिनी शुक्ला एवं कोऑर्डिनेटर राशि पमनानी ने सभी माताओं का आभार व्यक्त किया। शालिनी शुक्ला ने आयोजन की सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और पूरी टीम के सामूहिक प्रयास एवं समर्पण को दिया।


Leave a Comment