महंगाई के चलते सेंटिंग का भाव बढ़ाकर 30 रुपये प्रति वर्ग फीट तय

Advertisements

महंगाई के चलते सेंटिंग का भाव बढ़ाकर 30 रुपये प्रति वर्ग फीट तय

मंडला में सेंटिंग ठेकेदारों की बैठक आयोजित

  • कम रेट पर काम न करने का निर्णय, निगरानी समिति का गठन
  • बकाया भुगतान और आपसी सहयोग के लिए बनेगी यूनियन

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला शहर स्थित गोड़ी पब्लिक ट्रस्ट परिसर में रविवार को जिलेभर के सेंटिंग ठेकेदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्रियों के बढ़ते दामों और महंगाई को ध्यान में रखते हुए सेंटिंग दरों में संशोधन का बड़ा निर्णय लिया गया है।

बैठक में ठेकेदारों ने बताया कि वर्तमान में सेंटिंग का कार्य 20 से 25 रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से किया जा रहा था। लेकिन वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई के कारण प्लाई, पटिया, राफ्टर, कील, तार और अन्य सभी बिल्डिंग मटेरियल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके अलावा मजदूरों की मजदूरी भी बढ़ गई है। पुराने और कम दरों पर काम करने के कारण ठेकेदारों के लिए अपने परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई का खर्च चलाना कठिन हो गया था।

30 रुपये प्रति वर्ग फीट तय हुई दर

सभी उपस्थित ठेकेदारों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब मंडला में सेंटिंग का कार्य 30 रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से ही लिया जाएगा। इस तयशुदा दर से कम दाम पर कोई भी ठेकेदार काम नहीं करेगा।

निगरानी समिति का गठन और यूनियन बनाने का निर्णय 

नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए एक निगरानी समिति का गठन किया गया है। यह समिति कम दरों पर काम करने वाले ठेकेदारों से संपर्क कर उन्हें समझाइश देगी। इसके अलावा किसी भी मकान मालिक या मुख्य ठेकेदार द्वारा भुगतान रोके जाने या अन्याय किए जाने की स्थिति में समिति पीडि़त ठेकेदार को न्याय दिलाने में पूरी मदद करेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी दिनों में सेंटिंग ठेकेदारों की एक आधिकारिक यूनियन भी बनाई जाएगी, जो जिलेभर के ठेकेदारों के हितों की रक्षा करेगी।

बैठक में ये रहे मौजूद 

आयोजित बैठक में रेनू कछवाहा, हरीश यादव, प्रहलाद चंद्रौल, आनंद कुमार रोतिया, गुड्डू श्रीवास, ईश्वरी केवट, अर्जुन कछवाहा, रविंद्र रघुवंशी, नंदू विश्वकर्मा, नरेश कुमार उइके, सुरेश रोतिया, अनुराग कछवाहा, लकी कछवाहा, अजय उइके, अतुल कछवाहा, महेंद्र रजक, कृष्णा चंद्रॉल, सुरेंद्र चंद्रॉल, दीपक चंद्रॉल, अमित मरावी, अवधेश पटेल, अशोक, धर्म सिंह परते, विक्की कछवाहा, नर्मदा कछवाहा, सुखचैन, पप्पू रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में मंडला जिले के समस्त सेंटिंग ठेकेदार उपस्थित रहे।


Leave a Comment