निडजैम एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने ट्रैक पर दिखाया दम

Advertisements

मंडला में 20वीं निडजैम एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल संपन्न

  • अंडर-14 और अंडर-16 के खिलाड़ियों ने ट्रैक पर दिखाया दम
  • चयनित एथलीट हैदराबाद में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

मंडला महावीर न्यूज 29.  जिला एथलेटिक्स संघ मंडला के तत्वावधान में नगर के महात्मा गांधी स्टेडियम में 22 अक्टूबर को 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। इस ट्रायल में जिले के सभी विकासखंडों से आए अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा व दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बिखेरेंगे जलवा

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. रमेश शुक्ला ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि इस जिला स्तरीय ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। ट्रायल के माध्यम से चयनित ये युवा एथलीट आगामी 14 से 16 नवंबर 2026 के बीच हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मंडला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस आयोजन से जिले के उदीयमान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।


Leave a Comment