आज शरद पूर्णिमा पर निकलेगा मंडी की महारानी का भव्य चल समारोह
बेंगलुरु का फायर शो और कांतारा की झांकी बनेंगे मुख्य आकर्षण
- शोभायात्रा में ड्रोन शो व डीजे धमाल की रहेगी गूंज
- समिति ने श्रद्धालुओं से की शामिल होने की अपील
मंडला महावीर न्यूज 29. सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति अनाज तिलहन व्यापारी संघ और कृषि उपज मंडी मंडला के तत्वावधान में आज रविवार शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंडी की महारानी का विसर्जन चल समारोह निकाला जाएगा। यह आयोजन दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए समिति द्वारा व्यापक और आकर्षक तैयारियां की गई हैं।
इस भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं को कई विशेष प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। समारोह में मुख्य रूप से कांतारा की लोकप्रिय झांकी, नरसिंह अवतार की प्रस्तुति, इंटरनेशनल वी इवेंट और बेंगलुरु का हॉयसला स्टिक फायर शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही आरजू बैंड की संगीतमय धुन, रायपुर का रंगोली वाला, गोंदिया किंग डीजे धमाल, ड्रोन यश शो, रियांश इवेंट और डीजे की धमक पूरे कार्यक्रम की रौनक बढ़ाएगी।
समिति ने की अपील
शरद पूर्णिमा के इस पावन अवसर को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति, अनाज तिलहन व्यापारी संघ और कृषि उपज मंडी मंडला ने जिले के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं से इस भव्य चल समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने और आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
रिपोर्टर- रितेश पमनानी









