डॉ. कपिल वर्मा बने मंडला जिले के आयोग मित्र

Advertisements

डॉ. कपिल वर्मा बने मंडला जिले के ‘आयोग मित्र’

मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

  • जिले में मानवाधिकारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए करेंगे काम
  • 4 नवंबर को जारी हुआ आधिकारिक पत्र

मंडला महावीर न्यूज 29.  मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल द्वारा मंडला जिले में मानव अधिकारों के प्रभावी संरक्षण, संवर्धन और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। आयोग ने जिले के डॉ. कपिल वर्मा को ‘आयोग मित्र’ के रूप में नामांकित किया है। इस संबंध में आयोग द्वारा 4 नवंबर 2026 को आधिकारिक रूप से पत्र जारी कर उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मानव अधिकारों के लिए करेंगे समन्वय

आयोग मित्र के रूप में डॉ. कपिल वर्मा अब जिले में मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य करेंगे। उन्हें मुख्य रूप से जिले में मानव अधिकारों के उल्लंघन के मामलों पर नजर रखने, आम लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और मानव अधिकारों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए आयोग के साथ सीधा समन्वय स्थापित कर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से जिले में मानवाधिकारों को लेकर जागरूकता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है।


Leave a Comment