आस्था का सैलाब
नवरात्र की पंचमी पर आज अंजनियां में निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा
- खेरमाई मंदिर में होगा समापन
- शीतला माता मंदिर से खेरमाई मंदिर तक जाएगी चुनरी यात्रा
- दोपहर 2:30 बजे होगा शुभारंभ
मंडला महावीर न्यूज 29. शारदीय नवरात्र की पंचमी के पावन अवसर पर आज (गुरुवार) अंजनियां में एक विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी पूरे धार्मिक उत्साह और आस्था के साथ यह यात्रा निकाली जाएगी।
आयोजन समिति द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 1 बजे शीतला माता मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का एकत्रीकरण शुरू होगा। दोपहर 2 बजे माता की आरती की जाएगी, जिसके पश्चात ठीक 2:30 बजे शीतला माता मंदिर से इस विशाल चुनरी यात्रा का भव्य शुभारंभ होगा। यह धार्मिक यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए खेरमाई माता मंदिर पहुंचेगी।
शाम 5:30 बजे खेरमाई माता मंदिर में चुनरी अर्पण, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ इस यात्रा का समापन होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस चुनरी यात्रा में शामिल होकर अपनी आस्था व्यक्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।
रिपोर्टर- गर्जेन्द्र पटेल, अंजनिया, मंडला ✍️
Post Views: 114











