मंडला में मरीजों की सुविधा के लिए 15 से 25 अक्टूबर तक लागू रहेगा ग्रीन कॉरिडोर

नवरात्रि और दशहरा पर यातायात व्यवस्था

मरीजों की सुविधा के लिए 15 से 25 अक्टूबर तक लागू रहेगा ‘ग्रीन कॉरिडोर’

  • मंडला में त्योहारों के दौरान एंबुलेंस के लिए 5 विशेष आपातकालीन मार्ग निर्धारित
  • बिना बाधा के पहुंचेंगे जिला अस्पताल

मंडला महावीर न्यूज 29.  नवरात्रि दुर्गा पूजन, दशहरा और मूर्ति विसर्जन समारोह के दौरान शहर में लगने वाली भीड़ और यातायात के भारी दबाव को देखते हुए प्रशासन ने आपातकालीन एंबुलेंस सेवाओं के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर’ व्यवस्था लागू की है। 15 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक लागू रहने वाली इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य मरीजों को बिना किसी बाधा के समय पर जिला अस्पताल पहुंचाना और चिकित्सा सेवाओं को सुचारु बनाए रखना है।

विभिन्न दिशाओं से जिला अस्पताल पहुंचने वाले एंबुलेंस वाहनों के लिए प्रशासन ने 5 विशेष मार्ग निर्धारित किए हैं:

1. नारायणगंज एवं निवास रोड से जिला अस्पताल तक

नारायणगंज एवं निवास रोड की ओर से आने वाले समस्त आपातकालीन एंबुलेंस वाहन कटरा बायपास से प्रवेश कर बिंझिया तिराहा → नेहरू स्मारक चौक → एलआईसी तिराहा → योजना भवन के सामने से कलेक्ट्रेट → एसपी कार्यालय → जेलघाट तिराहा → कचहरी मोहल्ला → रब्बानी चौक होते हुए जिला अस्पताल तक आ-जा सकेंगे।

2. डिंडोरी एवं मोहगांव रोड से जिला अस्पताल तक

डिंडोरी एवं मोहगांव रोड की ओर से आने वाले समस्त आपातकालीन एंबुलेंस वाहन आमानाला बायपास से डायवर्ट होकर राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते कटरा बायपास से प्रवेश कर बिंझिया तिराहा → नेहरू स्मारक चौक → एलआईसी तिराहा → योजना भवन के सामने से कलेक्ट्रेट → एसपी कार्यालय → जेलघाट तिराहा → कचहरी मोहल्ला → रब्बानी चौक होते हुए जिला अस्पताल तक आ-जा सकेंगे।

3. बिछिया एवं पदमी रोड से जिला अस्पताल तक

बिछिया एवं पदमी रोड की ओर से आने वाले समस्त आपातकालीन एंबुलेंस वाहन पदमी स्थित प्रथम ढाबा से डायवर्ट होकर पुरवा आरटीओ कार्यालय → किंगफिशर के सामने से पौड़ी तिराहा → महाराजपुर बजरंग चौक → आंगन तिराहा → कारीकोन → महिष्मती घाट → सर्किट हाउस → एलआईसी तिराहा → योजना भवन के सामने से कलेक्ट्रेट → एसपी कार्यालय → जेलघाट तिराहा → कचहरी मोहल्ला → रब्बानी चौक होते हुए जिला अस्पताल तक आ-जा सकेंगे।

4. घंसौर रोड से जिला अस्पताल तक

घंसौर रोड की ओर से आने वाले समस्त आपातकालीन एंबुलेंस वाहन आंगन तिराहा → कारीकोन → महिष्मती घाट → सर्किट हाउस → एलआईसी तिराहा → योजना भवन के सामने से कलेक्ट्रेट → एसपी कार्यालय → जेलघाट तिराहा → कचहरी मोहल्ला → रब्बानी चौक होते हुए जिला अस्पताल तक आ-जा सकेंगे।

5. बम्हनी, नैनपुर एवं पिंडरई रोड से जिला अस्पताल तक

बम्हनी, नैनपुर एवं पिंडरई रोड की ओर से आने वाले समस्त आपातकालीन एंबुलेंस वाहन महाराजपुर → आंगन तिराहा → कारीकोन → महिष्मती घाट → सर्किट हाउस → एलआईसी तिराहा → योजना भवन के सामने से कलेक्ट्रेट → एसपी कार्यालय → जेलघाट तिराहा → कचहरी मोहल्ला → रब्बानी चौक होते हुए जिला अस्पताल तक आ-जा सकेंगे।

उद्देश्य: आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा नवरात्रि, दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना।


Leave a Comment