भारत ज्योति ने मोंटफोर्ट व ब्रेन चाइल्ड ने नेहरू शाला को दी मात

भारत ज्योति ने मोंटफोर्ट व ब्रेन चाइल्ड ने नेहरू शाला को दी मात

अंतर शालेय बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

मंडला महावीर न्यूज 29. गुरुवार को स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में जिला फुटबाल संघ एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंडला के संयुक्त तत्वाधान में अंतर शालेय बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका परिषद मंडला के अध्यक्ष विनोद कछवाहा के मुख्य आतिथ्य और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिता का पहला मैच भारत ज्योति विद्यालय व मोंटफोर्ट स्कूल के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन भारत ज्योति ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए दो शून्य से जीव दर्ज की। भारत ज्योति विद्यालय की तरफ से पहला गोल धैर्य बैरागी ने किया, दूसरा गोल पृथ्वीराज ने किया।प्रतियोगिता का दूसरा में ब्रेन चाइल्ड अकैडमी और पंडित जवाहरलाल नेहरू विद्यालय महाराजपुर के बीच खेला गया। इस रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में पीयूष बैरागी के गोल की मदद से ब्रेन चाइल्ड ने यह मैच एक शून्य से जीत लिया। शुक्रवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच अमल ज्योति स्कूल महाराजपुर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के मध्य खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा। प्रतियोगिता का दूसरा मैच पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संगठन मंडला और ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल मंडला के बीच खेला जाएगा।शुक्रवार का तीसरा व अंतिम मैच ब्रेन चाइल्ड अकैडमी और एक्सीलेंस स्कूल मंडला के मध्य खेला जाएगा। बता दें कि इस प्रतियोगिता में नगर की विभिन्न शासकीय और अशासकीय शालाओं की 10 टीम भाग ले रही हैं। लीग कम नॉकआउट आधार पर प्रतियोगिता का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान जिला हॉकी संघ के सचिव सैयद कमर अली, जिला फुटबाल संघ के संरक्षक अनिल सोनी, अनूप बासल, उपाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, सचिव पंकज उसराठे, मतीन खान, समीर बाजपाई, सैयद सिकंदर अली, अभिषेक यादव, प्रथम चौकसे उपस्थित थे।


 

Leave a Comment