मां के रूप को अंतिम आकार दे रहे कलाकार

मां के रूप को अंतिम आकार दे रहे कलाकार

पंडालों को दे रहे अकर्षक रूप, चल रही अंतिम तैयारी

मंडला महावीर न्यूज 29. दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। मूर्तिकार मां के रूप को आकार देने में जुटे हुए है। दुर्गोत्सव प्रारंभ होने में कम समय रह गया है। शहर में अधिकांश मूर्तियां बुधवारी, सिंहवाहिनी वार्ड क्षेत्र और उपनगर महाराजपुर संगम मार्ग में बनाई जा रही हैं। मूर्तियों के सूखने के साथ रंग-रोगन एवं साज-सज्जा का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। मूर्तिकारों के सामने मिट्ïटी और बांस संकट बरकरार है।बताया गया कि पिछले लगभग 48 वर्षो से मूर्तियां बनाने वाले शहर मूर्तिकारों ने बताया कि इन प्रतिमाओं को बनाने के लिए खीसा मिट्ïटी का उपयोग किया जाता है। यह मिट्ïटी बंजर नदी के किनारे के ग्राम ठरका और सिलगी में पाई जाती है लेकिन ईंट भट्ïटे वालों की वजह से मिट्ïटी मुश्किल से मिल पाती है। मूर्तिकारों ने बताया कि उन्हें बांस की कमी से भी जूझना पड़ रहा है।

तैयार हो रहे पंडाल 

विभिन्न समितियों द्वारा बड़े-बड़े पंडाल तैयार किये जा रहे हैं जिनका कार्य शुरू हो चुका है। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ अन्य स्थानों से भी बुलाए गए है। विद्युत सजावट भी बड़े स्तर पर की जाने की तैयारी है। कृषि उपज मंडी और बड़ी खैरी में भव्य आकृति बनाई जा रही है। हर साल यहां मनमोहक मां की प्रतिमा और झांकी सजाई जाती है। इसके साथ ही विगत वर्षो से बड़ी खैरी और कृषि उपज मंडी का दुर्गोत्सव आकर्षण का केन्द्र बन गया है।

चार स्थानों की मिट्ïटी 

मूर्तिकारों ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा बनाने में चार स्थानो की मिट्ïटी के मिश्रण का उपयोग किया जाता है। चार स्थानो की मिट्टी के लिए मूर्तिकारो को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। मूर्तिकारों ने बताया कि सभी जगह से मिट्ïटी लाये जाने के पहले वहां इसका विधि-विधान से पूजन पाठ किया जाता है।

हो रही तैयारी 

नवरात्र की तैयारियों में ग्रामीण क्षेत्रों के देवी भक्त भी जुटे हुए है। पंडालो का काम शुरू कर दिया गया है। अंतिम तैयारियों को लेकर बैठको का दौर चल रहा है। स्थापित की जाने वाली प्रतिमाओ को मूर्तिकार द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। ग्राम में नवरात्र पर्व को लेकर आकर्षक साज सजावट की जाने की तैयारी है। नवरात्र को लेकर ग्रामीणजनो में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

ग्रामीण अंचलों में उत्साह 

नवरात्रि पर्व के पहले नगर एवं आसपास के हवेली क्षेत्र में पंडाल बनाने की तैयारी प्रारंभ हो गई है। मूर्तिकारों के घरों में मां दुर्गा की विभिन्न रूपों की आकर्षक प्रतिमाएं अंतिम आकार में पहुंच चुकी है। रंग-रोगन व साज-सज्जा का कार्य शेष है। नगर में करीब डेढ़ दर्जन समितियों द्वारा प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इनमें आस्तिक चौक, करिया बाबा चौक, खेरमाई समिति, चौरसिया मोहल्ला, दुर्गा समिति, पुराना बस स्टेंड, रघुवंशी मोहल्ला, माल बाबा चौक, टिकरी वार्ड समिति,हरदहा मोहल्ला मढिय़ा मोहल्ला, साहू मोहल्ला शामिल है। शीतला मंदिर समिति द्वारा भी तैयारियां की जा रही है। हवेली क्षेत्र के ग्रामीण अंचल ढेंकों, ग्वारा, लिमरूआ, जहरमऊ, सिलगी, लफरा, मांगा, अमझर, दानीटोला, ठरका, कौरगांव में भी दुर्गोत्सव पर्व की तैयारी की जा रही है।


 

Leave a Comment