सिंधी समाज की महिलाओं ने श्री गुरुद्वारा साहिब में किया महालक्ष्मी का सामूहिक पूजन

सिंधी समाज की महिलाओं ने श्री गुरुद्वारा साहिब में किया महालक्ष्मी का सामूहिक पूजन

16 धागों के सगड़े और व्यंजनों के भोग के साथ सिंधी समाज ने मनाई महालक्ष्मी पर्व

मंडला महावीर न्यूज 29. सिंधी समाज की महिलाओं द्वारा महालक्ष्मी पर्व के अवसर पर सामूहिक पूजन का भव्य और श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। अम्बेडकर वार्ड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में जुटी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।सामाजिक पुरोहित साक्षी रानूनाथ शर्मा ने पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस व्रत में 16 धागों से बने सगड़े का विशेष महत्व होता है। महालक्ष्मी व्रत शुरू होने के 16 दिन पूर्व 16 धागों वाले इस सगड़े को हल्दी से रंगकर और उसमें 16 गांठें बांधकर परिवार के प्रत्येक सदस्य की कलाई पर बांधा जाता है।

धार्मिक भजनों से गूंजा परिसर, लगाए विशेष भोग 

महालक्ष्मी पूजन के दौरान माँ लक्ष्मी को खीर, हलवा, सेवइयां, मीठी रोटी, टिक्की और सतपुड़ा सहित विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। पूजन के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से महालक्ष्मी व्रत की कथा का श्रवण किया। स्थल पर उपस्थित महिलाओं द्वारा गाए गए धार्मिक और भक्तिमय भजनों से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। पूजा-अर्चना के उपरांत सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद ग्रहण किया। सिंधी समाज के लिए यह आयोजन आस्था, परंपरा और पारिवारिक समृद्धि का प्रतीक रहा।


Leave a Comment