स्वास्थ्य शिविर व विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

सफाई मित्रों का हुआ सम्मान, जिला अस्पताल में 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

  • नपा अध्यक्ष ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
  • जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर व विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

मंडला महावीर न्यूज 29. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर एवं एक माह तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा एवं सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने जिला चिकित्सालय में कार्यरत सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।सिविल सर्जन डॉ. विजय सिंह धुर्वे ने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक यह विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर अस्पताल के समस्त स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अभियान के तहत अस्पताल के विभिन्न वार्डों व विभागों की गहन साफ-सफाई, पुरानी प्रचार सामग्री को हटाने, अनुपयोगी उपकरणों व सामग्री के अपलेखन एवं निष्पादन की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही ठोस व जैव अपशिष्ट प्रबंधन, सामूहिक श्रमदान, हैंड हाइजीन और जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

इनकी रही उपस्थिति 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोचीराम गुरवानी, शिवा रानू राजपूत, डॉ. राहुल यादव, सौरभ गुप्ता, डॉ. गौरव जेटली, डॉ. सूरज मरावी, डॉ. मोहसिन मंसूरी, डॉ. रितेश अग्रवाल, डॉ. शैलेन्द्र चंदेला, डॉ. शिवम पटेल, शरद मेश्राम, मीरा बंसकार, मधु मालिनी मसीह, कमली नेटी, युगल पटेल सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।


Leave a Comment