नदियाँ नहीं तो जल नहीं, जल नहीं तो जीवन नहीं

नदियाँ नहीं तो जल नहीं, जल नहीं तो जीवन नहीं

निवास और अंजनिया में नदी संरक्षण के लिए निकली पदयात्रा

  • बच्चों ने पेंटिंग से दिया जल बचाने का संदेश
  • ग्रामीणों और छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • अंजनिया में नदी किनारे निकली पदयात्रा
  • निवास में बच्चों ने कैनवास पर उकेरा पर्यावरण का महत्व
  • फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी का आयोजन
  • बोरी बांध और पौधारोपण से जल सहेजने पर हुई चर्चा

मंडला महावीर न्यूज 29. वन नहीं तो नदियाँ नहीं, नदियाँ नहीं तो जल नहीं, जल नहीं तो जीवन नहीं, इसी सार्थक संदेश के साथ विश्व नदी दिवस के उपलक्ष्य में फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी संस्था द्वारा जिले के निवास एवं बिछिया ब्लॉक के अंजनिया में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जीवन में नदियों की भूमिका, जल के महत्व और जलस्रोतों को स्वच्छ व स्वस्थ रखने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।बिछिया ब्लॉक के अंजनिया में बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ नदी के किनारे जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों को नदी तटीय पारिस्थितिकी तंत्र जैसे वहां मौजूद पेड़, पौधों, घास, फूस और सूक्ष्म जीव-जंतुओं के महत्व से अवगत कराया गया। इस मौके पर नदी के किनारों की साफ, सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया और भविष्य में पौधारोपण के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन भी किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों के साथ बारिश के पानी को अधिक से अधिक रोकने के लिए बोरी बांध के महत्व और मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए आवश्यक संरचनाओं के निर्माण व पौधारोपण पर विस्तृत चर्चा की गई।

निवास में 76 विद्यार्थियों ने पेंटिंग से दिया संरक्षण का संदेश 

निवास ब्लॉक के संदीपनी मॉडल विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से नदी एवं पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई गई। इसमें कक्षा 6 से 8 तक के 76 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पेंटिंग के जरिए नदियों के महत्व को खूबसूरती से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य गोपाल सिंह उरेती तथा कला एवं शिल्प शिक्षक नितेश सिंगोर की विशेष उपस्थिति व सहयोग रहा। इन आयोजनों के माध्यम से बच्चों एवं ग्रामीणों में नदी, जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने का सफल प्रयास किया गया।


Leave a Comment