उदयपुर जिओ पेट्रोल पंप के पास शराब के नशे में चालक से बेकाबू हुआ ट्राला
ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, रॉन्ग साइड जाकर टकराया
मंडला महावीर न्यूज 29. एनएच 30 मार्ग में विकासखंड बीजाडांडी के ग्राम उदयपुर के जिओ पेट्रोल पंप के पास एक बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि सोमवार मंगलवार रात्रि एक ट्राला चालक की भारी लापरवाही देखने को मिली।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्राले का ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। जब वह जिओ पेट्रोल पंप से अपना वाहन बाहर निकाल रहा था, इसी दौरान नशे के कारण उसका स्टीयरिंग से नियंत्रण पूरी तरह छूट गया। अनियंत्रित होने के बाद ट्राला अपनी निर्धारित लेन छोड़कर अचानक सड़क की दूसरी साइड में जा घुसा। गनीमत यह रही कि इस दौरान सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद ट्राला को अपने सही साइड में कराया गया और यातायात सुचारू किया गया।
Post Views: 154









