19 वर्षों से आस्था का केंद्र बने उदय चौक के राजा

19 वर्षों से आस्था का केंद्र बने उदय चौक के राजा

  • ख्याति सुन दर्शन करने पहुंच रहे श्रृद्धालु, बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर
  • पुष्प वर्षा और भव्य सजावट के बीच विराजे उदय चौक के राजा

मंडला महावीर न्यूज 29. पूरे जिले में गणेश उत्सव का पर्व अपार हर्षोल्लास और भक्ति-भाव के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर के प्रमुख आकर्षण उदय चौक के राजा भगवान गजपति गजराज की प्रतिमा की भव्य स्थापना की गई। सजावटी लाइटों की जगमगाहट और पुष्प वर्षा के बीच जब बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई, तो पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ और युवाओं का उत्साह इस आयोजन की भव्यता को बयां कर रहा था।
उदय चौक गणेश उत्सव समिति अध्यक्ष ने बताया कि यह आयोजन विगत 19 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। समिति हर साल नए आकर्षणों और भक्तिमय कार्यक्रमों के जरिए श्रद्धालुओं को जोड़ती है। इन्हीं निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि उदय चौक के राजा का यह गणेशोत्सव न केवल मंडला नगर, बल्कि पूरे जिले और इसके बाहर भी चर्चा का विषय बना रहता है।समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी पंडाल की आकर्षक सजावट और भव्य लाइटिंग श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही है। पंडाल में आने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुगम व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे हर भक्त आसानी से भगवान गजानन के दर्शन कर सके। उदय चौक के राजा की इसी ख्याति को सुनकर मंडला शहर के उदय चौक स्थित इस सुप्रसिद्ध गणेश पंडाल में दूर- दूर से भक्त दर्शन करने पहुंचने लगे है।


 

Leave a Comment