नैनपुर: जनविश्वास शिविर के समापन पर दिखा कलेक्टर-एसपी का अलग अंदाज
छात्रों के साथ खेला मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच
- मंडला: खेल के मैदान में उतरे जिले के वरिष्ठ अधिकारी
- वॉलीबॉल खेलकर बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
मंडला महावीर न्यूज 29. नैनपुर में आयोजित ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर’ के समापन के बाद प्रशासनिक अमले का एक सहज और अलग अंदाज देखने को मिला। जिले के कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे और पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री राजेश रघुवंशी ने वॉलीबॉल मैदान पहुंचकर युवा खिलाड़ियों के बीच समय बिताया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मैदान में मौजूद छात्रों से आत्मीयता से परिचय प्राप्त किया और उनका मनोबल बढ़ाया। उत्साह से लबरेज कलेक्टर और एसपी ने न केवल खिलाड़ियों से बातचीत की, बल्कि उनके साथ एक मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आनंद भी लिया। अधिकारियों ने छात्रों के शानदार खेल प्रदर्शन की जमकर सराहना की और उन्हें खेल भावना के साथ जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मैदान में वरिष्ठ अधिकारियों को अपने बीच पाकर युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित इस शिविर के बाद खेल के मैदान में अधिकारियों की यह मौजूदगी चर्चा का विषय रही। नागरिकों और युवाओं के बीच प्रशासनिक अधिकारियों की इस सक्रिय सहभागिता ने सकारात्मक संवाद और अपनेपन का एक मजबूत संदेश दिया है।









