हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों से 3 आरोपी गिरफ्तार, 410 लीटर डीजल जब्त

हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों से 3 आरोपी गिरफ्तार, 410 लीटर डीजल जब्त

  • डीजल चोरी के खिलाफ मंडला पुलिस का एक्शन
  • कोतवाली और नैनपुर थाना पुलिस ने तीन चोरों को दबोचा
  • वाहन व सामग्री बरामद

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले के हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सामने आ रही डीजल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मंडला पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन में कोतवाली और नैनपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 45 हजार रुपये का डीजल और चोरी में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की है।जानकारी अनुसार हाईवे पर हो रही डीजल चोरी को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी ने एक विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम ने पिपरपानी चौकी हिरदेनगर, थाना महाराजपुर निवासी आयुष यादव 18 वर्ष और कान्हा भावरे 19 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके पास से 8 नीली केनों में भरा लगभग 410 लीटर डीजल बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपये है। इस मामले में पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

ट्रैक्टर से डीजल चुराने का प्रयास, एक वारंटी गिरफ्तार 

दूसरी ओर थाना नैनपुर क्षेत्र के ग्राम बंधा में एक ट्रैक्टर से डीजल चोरी का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने ग्राम छिछारी निवासी दुर्गेश कुमार 22 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दुर्गेश के खिलाफ नैनपुर थाने के एक अन्य मामले में पहले से ही गिरफ्तारी वारंट लंबित था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल और 20 लीटर की खाली केन जब्त की है। शिकायतकर्ता हरिशचन्द पटेल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को 10 सितंबर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका 

डीजल चोरों को पकडऩे की इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शफीक खान, नैनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम वगेन, सहायक उप निरीक्षक माया राम धुर्वे, जगदीश सेयाम, भूमेश्वर वामनकर, प्रधान आरक्षक श्यामलाल, राजन मरावी, आरक्षक रमेश, प्रियांश और मृदुल की विशेष भूमिका रही।


 

Leave a Comment