अंजनिया के वरदान आश्रम में ‘श्री रेवा शिव नारायण अर्चन यज्ञ’ संपन्न
108 कमल पुष्पों से हुआ मां नर्मदा का अर्चन
- अमरकंटक अनुष्ठान की सफलता के बाद अंजनिया में भव्य आयोजन
- रुद्राभिषेक और हवन में शामिल हुए श्रद्धालु
मंडला महावीर न्यूज 29. प्रथम अमरकंटक अनुष्ठान की अपार सफलता के बाद, रविवार को अंजनिया स्थित वरदान आश्रम में द्वितीय ‘श्री रेवा शिव नारायण अर्चन यज्ञ’ पूर्ण भक्ति-भाव और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर आश्रम में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अनुष्ठान के दौरान भगवान शिव का रुद्राभिषेक और कान्हा जी का दिव्य अभिषेक किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मां नर्मदा का अर्चन रहा, जिसमें 108 पवित्र कमल पुष्पों से नर्मदा जी की आराधना की गई। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण धर्ममय और ऊर्जावान हो गया।
इस पुनीत आयोजन में वरदान आश्रम के संचालक नीलू महाराज, साध्वी कल्पतरु माता जी और शिवम् महाराज जी का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम से जुड़े सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर जया देवी, संजय चौरसिया, विजय पटैल, पवन जावरिया, श्याम श्रीवास, घनश्याम बर्मन, लाला राम, हिमांशु सोनी, सागर, सोनम चौरसिया और नंदराम यादव सहित वरदान आश्रम परिकर के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।









