भोपाल में मंडला के वूशु खिलाड़ियों का स्वर्णिम प्रदर्शन
सरस्वती विद्यालय ने जीते 7 स्वर्ण और 4 रजत पदक
- 37वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में छाया मंडला का जलवा
- 7 स्वर्ण विजेताओं ने किया राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई
मंडला महावीर न्यूज 29. विद्या भारती मध्य क्षेत्र द्वारा भोपाल में आयोजित 37वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह (सत्र 2026–27) में मंडला जिले के सरस्वती विद्यालय के वूशु खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम किया है। विद्यालय के 11 होनहार छात्र-छात्राओं ने कोच सुमित रजक के नेतृत्व में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक (7 स्वर्ण और 4 रजत) अपने नाम किए हैं।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पक्का किया स्थान
प्रतियोगिता के दौरान मंडला के खिलाड़ियों ने अपनी शानदार फाइट, तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास से निर्णायकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दमदार और स्वर्णिम सफलता के साथ ही सभी 7 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने आगामी ‘विद्या भारती राष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता’ के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।
प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी
स्वर्ण पदक विजेता
- दीपक प्रजापति (-60 किग्रा वर्ग)
- भास्कर धुर्वे (-65 किग्रा वर्ग)
- यश भंगारे (-70 किग्रा वर्ग)
- दीपशिखा नंदा (-45 किग्रा वर्ग)
- तनु यादव (-52 किग्रा वर्ग)
- माही ठाकुर (-48 किग्रा वर्ग)
- रितिका बनवला (-65 किग्रा वर्ग)
रजत पदक विजेता
- अक्षत मिश्रा (48 किग्रा वर्ग)
- सामर्थ विश्वकर्मा (56 किग्रा वर्ग)
- भुवनेश्वर कछवाहा (52 किग्रा वर्ग)
- अनु यादव (60 किग्रा वर्ग)
कठिन अभ्यास का मिला शानदार परिणाम
टीम के कोच सुमित रजक ने सभी खिलाड़ियों के अनुशासन और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन अभ्यास का ही परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब उनका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसा ही स्वर्णिम प्रदर्शन दोहराना होगा।
इस शानदार और गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सरस्वती विद्यालय की प्राचार्या, व्यवस्थापक और समस्त शिक्षकगणों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।










