देशभक्ति के रंगों में रंगा ब्रेन चाइल्ड एकेडमी

हृदय में स्वतंत्रता, हाथों में संकल्प थीम के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

ब्रेन चाइल्ड एकेडमी में छात्र परिषद ने ली कर्तव्य की शपथ

  • देशभक्ति के रंगों में रंगा ब्रेन चाइल्ड एकेडमी
  • नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
  • नवगठित छात्र परिषद का हुआ गठन

मंडला महावीर न्यूज 29. देशभक्ति के उत्साह और कर्तव्यबोध के संकल्प से सराबोर ब्रेन चाइल्ड एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस वर्ष विद्यालय के समारोह की प्रेरणादायी थीम हृदय में स्वतंत्रता का भाव, हाथों में कर्तव्य का संकल्प रखी गई थी, जिसने उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को और भी प्रबल कर दिया।समारोह का भव्य शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वजारोहण और आकर्षक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर विद्यालय में पद-ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत नवगठित छात्र परिषद के सदस्यों का सभी से औपचारिक परिचय कराया गया। नवनियुक्त हेड बॉय अनुराज रावत एवं हेड गर्ल एंजल कुकरेजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना का संकल्प लिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां 

कार्यक्रम का सांस्कृतिक पहलू बेहद आकर्षक और भावपूर्ण रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 7 अलग-अलग मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की अनेकता में एकता, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम को मंच पर जीवंत कर दिया। बच्चों द्वारा हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में दिए गए ओजस्वी भाषणों, देशभक्ति गीतों, प्रेरणादायी सुविचारों और कविता पाठ ने पूरे वातावरण को भाव-विभोर कर दिया। इसके अलावा एक लघु नाटिका, देशभक्ति के नारों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के सजीव चित्रण ने दर्शकों में भारी उत्साह और राष्ट्रगौरव का संचार किया।

इनका रहा विशेष योगदान

यह भव्य और सफल कार्यक्रम ब्रेन चाइल्ड एकेडमी के निर्देशक निशांत शुक्ला एवं प्राचार्या डॉ. दिव्या शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शानदार रूपरेखा और सफल संचालन में वरिष्ठ कोऑर्डिनेटर सोनिया जैन, राजुल सिंहानी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।


Leave a Comment