श्री झूलेलाल मंदिर में सजी आस्था की थालियां

श्री झूलेलाल मंदिर में सजी आस्था की थालियां

प्रतियोगिता में मातृशक्तियों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

  • थाली सजाओ प्रतियोगिता में पुष्पा लालवानी ने मारी बाजी
  • महिलाओं ने मनमोहक सजावट से मोहा मन

मंडला महावीर न्यूज 29. नगर के अंबेडकर वार्ड स्थित भगवानी बाई केवलराम श्री झूलेलाल मंदिर में चल रहे श्री झूलेलाल चालीसा महोत्सव के अंतर्गत एक भव्य थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र की मातृशक्तियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रथम – पुष्पा लालवानी

प्रतियोगिता में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक और मनमोहक थालियां सजाईं। इन थालियों में मुख्य रूप से धार्मिक और पारंपरिक वस्तुओं, पूजा सामग्री और ड्राई फ्रूट्स का बेहद खूबसूरती से इस्तेमाल किया गया था। प्रतिभागियों द्वारा भक्ति-भाव से तैयार की गई इन सजी हुई थालियों को भगवान श्री झूलेलाल के दरबार में प्रस्तुत किया गया, जिसने वहां उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

द्वितीय- सानवी अलवानी

ये रहे प्रतियोगिता के विजेता 

निर्णायक मंडल द्वारा थालियों की सजावट, कलात्मकता और निर्धारित मापदंडों के आधार पर बारीकी से मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता के परिणामों में प्रथम पुरस्कार पुष्पा लालवानी, द्वितीय पुरस्कार सानवी अलवानी और तृतीय पुरस्कार रितु चेलानी को दिया गया। आयोजकों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ-साथ हिस्सा लेने वाली सभी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

तृतीय- रितु चेलानी

उपस्थित श्रद्धालुओं ने महिलाओं की इस कला, उनके उत्साह और धार्मिक आस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस आयोजन ने महिलाओं की छिपी हुई रचनात्मकता को सामने लाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान किया।


रिपोर्टर- रितेश पमनानी



Leave a Comment