मंडला में एबीवीपी महाकोशल प्रांत की प्रांत कार्यसमिति बैठक संपन्न
राष्ट्रीय शिक्षा नीति और युवा विकास पर बनी आगामी कार्य योजना
- राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रघुराज किशोर तिवारी और क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाडिय़ा की उपस्थिति में हुई चर्चा
- स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम और शैक्षणिक परिदृश्य को लेकर विभिन्न सत्रों में तैयार हुआ रोडमैप
मंडला महावीर न्यूज 29. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महाकोशल प्रांत की दो दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक मंडला में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। 7 और 8 अगस्त को आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के शीर्ष नेतृत्व और प्रांत के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में 27 जिले के प्रमुख कार्यकर्ता सम्मिलित हुए वा बैठक में मुख्य रूप से एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रघुराज किशोर तिवारी, मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चेतस सुखाडिय़ा, प्रांत अध्यक्ष डॉ. सुनील पांडे, प्रांत मंत्री श्री सुव्रत बाझल एवं प्रांत संगठन मंत्री श्री मनोज यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
दो दिवसीय इस बैठक के दौरान विभिन्न सत्रों के माध्यम से वर्तमान शैक्षणिक व सामाजिक परिदृश्य पर गहन मंथन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई:संगठनात्मक विस्तार और कार्य विकास: महाकोशल प्रांत में संगठन की शक्ति को जमीनी स्तर तक बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के कौशल विकास पर रणनीति बनाई गई।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन
शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने और इसके सकारात्मक परिणामों को विद्यार्थियों तक पहुँचाने की दिशा में प्रयासों को तेज करने का संकल्प लिया गया।शैक्षणिक स्थिति और नए परिषदों के विषय: नए परिषद (यूनिट्स) खुलने से उत्पन्न हुए विभिन्न विषयों व व्यावहारिक समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु ठोस प्रयास करने पर सहमति बनी।
स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम
युवाओं में बढ़ती डिजिटल निर्भरता को कम करने के लिए स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम अभियान पर विशेष चर्चा हुई। इसके तहत छात्र-छात्राओं को मैदान पर रचनात्मक व खेल गतिविधियों से जोडऩे के लिए आगामी दिनों में विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक गांव एक तिरंगा अभियान,वंदे मातरम् 150 वे वर्ष पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने ले लिये योजना बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रघुराज किशोर तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् सदैव छात्र हितों और राष्ट्र निर्माण के लिए अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इस कार्यसमिति में तय किए गए विषय आगामी समय में महाकोशल प्रांत के शैक्षणिक और छात्र परिदृश्य को एक नई व सकारात्मक दिशा देंगे।









