6 फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

टिकरिया पुलिस की कार्रवाई

  • 5 फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
  • मारपीट, दहेज व सड़क दुर्घटना मामलों में लंबे समय से थे फरार

मंडला महावीर न्यूज 29.  क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टिकरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) निवास पीएस वालरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप पाण्डेय की टीम ने 06 अगस्त को घेराबंदी कर 05 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों को धर दबोचा। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार वारंटियों में दीपक सिंगरौरे 21 वर्ष पिता बलमंत सिंगरौरे, निवासी, ग्राम मैली, थाना टिकरिया, सनद सिंगरौरे 28 वर्ष पिता शिवनाथ सिंगरौरे, निवासी ग्राम खैरी, थाना टिकरिया, तीरथ मरावी 38 वर्ष पिता प्रेमसिंह मरावी, निवासी ग्राम लालीपुर, थाना टिकरिया, किशोर कुमार सिंगरौरे 46 वर्ष पिता नारायण प्रसाद सिंगरौरे, निवासी ग्राम मैली, थाना टिकरिया, सुखचैन पावले 49 वर्ष पिता स्व. रामलाल पावले, निवासी पटेल मोहल्ला, नारायणगंज, थाना टिकरिया को गिरफ्तार किया गया है।

अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर की गई कार्रवाई 

थाना प्रभारी टिकरिया प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि माननीय न्यायालय श्रीमती पदमिनी सिंह, जेएमएफसी निवास से प्राप्त वारंटों की तामीली के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीमों ने ग्राम मैली, खैरी, लालीपुर एवं नारायणगंज में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे इन 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका 

इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा, प्रधान आरक्षक भैयालाल मरावी, आरक्षक दीपक द्विवेदी, आरक्षक सुरेखिया एवं सैनिक रामकिशोरी दुबे की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।


चेक बाउंस मामले में 3 साल से फरार स्थाई वारंटी जबलपुर से गिरफ्तार

  • टिकरिया पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय में किया पेश
  • टिकरिया पुलिस ने 3 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहे आरोपी को दबोचा

मंडला महावीर न्यूज 29.  जिले में अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना टिकरिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के एक मामले में पिछले 3 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को जबलपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

बताया गया कि आरोपी की पहचान दिनेश पिता रमेश साहू, निवासी ग्राम पड़रिया, थाना टिकरिया, मंडला है। आरोपी पर धारा 138 एनआई एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध था। आरोपी पिछले 3 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था।

जबलपुर से हुई गिरफ्तारी 

जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पीएस वालरे के सख्त मार्गदर्शन में वारंटियों की तामीली के लिए निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में थाना प्रभारी टिकरिया, प्रदीप पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से 8 अगस्त 2026 को जबलपुर में दबिश देकर आरोपी दिनेश साहू को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के पश्चात् आरोपी को निवास न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका 

तीन साल से फरार इस शातिर स्थाई वारंटी को ट्रैक करने और उसे गिरफ्तार करने में पुलिस टीम ने उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया। इस पूरी कार्रवाई में थाना टिकरिया के प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा, आरक्षक दीपक द्विवेदी, अमित सुरेखिया और साइबर सेल के आरक्षक सूर्यचंद बघेल की विशेष एवं अहम भूमिका रही।


Leave a Comment