कुटुंब न्यायालय के 4 फरार वारंटी गिरफ्तार

महाराजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • कुटुंब न्यायालय के 4 फरार वारंटी गिरफ्तार
  • लंबे समय से चल रहे थे फरार, पुलिस टीम ने सभी को कोर्ट में किया पेश

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी के मार्गदर्शन में जिले भर में लंबित वारंटों की तामीली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना महाराजपुर पुलिस ने एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुटुंब न्यायालय मंडला के चार ऐसे वारंटियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।

मुखबिर तंत्र की मदद से हुई गिरफ्तारी 

थाना प्रभारी महाराजपुर डॉ. जयसिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर इन गिरफ्तारी और वसूली वारंटियों की सघन तलाश शुरू की थी। पुलिस टीम के सतत प्रयासों के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को विधिवत रूप से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में पप्पू उइके उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम खुर्शीपार, नितिन बैरागी उम्र 40 वर्ष, निवासी माली मोहगांव, अनिकेत कछवाहा उम्र 23 वर्ष, निवासी कारीकोन दादा धनीराम वार्ड, महाराजपुर और योगेश चक्रवर्ती उम्र 31 वर्ष, निवासी पेटेगांव को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका 

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी डॉ. जयसिंह यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक रूपराम झारिया, प्रधान आरक्षक विजय टेकाम, शिवचरण बाकड़े एवं सेवचरण नेटी, आरक्षक सुंदर भलावी, हरिराम बिंझिया एवं अरविंद वर्मन, महिला आरक्षक हेमा उडके तथा चालक आरक्षक विष्णु जंघोरे की अहम और सराहनीय भूमिका रही।


 

Leave a Comment