बीजाडांडी पुलिस को बड़ी सफलता
8 साल से फरार 4 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
- एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई
- सभी आरोपी न्यायालय में पेश
मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन में न्यायालय से लंबित स्थायी वारंटों की तामीली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बीजाडांडी पुलिस को एक अहम कामयाबी मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता कुड़ापे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तलाश और पतासाजी करते हुए पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहे 4 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन सभी वारंटियों को विधिवत रूप से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। बताया गया कि थाना बीजाडांडी पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार एवं न्यायालय से लंबित स्थायी वारंटियों की सतत तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए स्थायी वारंटियों में बबलू मार्को, राजकुमार ठाकुर, दिलीप मरावी और यमुना मेहरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता कुड़ापे के नेतृत्व में उप निरीक्षक मुरारीलाल धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक जय पाण्डेय व अक्षय यादव, प्रधान आरक्षक विजय छिरा तथा आरक्षक आशीष पाण्डेय, रमाकांत त्रिपाठी और सौदामिनी लोधी की सराहनीय भूमिका रही।









