तीन गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को किया सकुशल दस्तयाब

बीजाडांडी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

तीन गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को किया सकुशल दस्तयाब

  • गुजरात के सोमनाथ और डिंडोरी से किया रेस्क्यू
  • एसपी के निर्देशन में पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी के निर्देशन में थाना बीजाडांडी पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों बालिकाओं को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बीजाडांडी में इन नाबालिग बालिकाओं की गुमशुदगी के अलग-अलग मामले दर्ज थे। इन प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी की। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने सघन खोजबीन अभियान चलाया, जिसके बाद पुलिस को बालिकाओं की लोकेशन के संबंध में अहम सुराग मिले।

तीन अलग-अलग स्थानों से किया गया दस्तयाब 

पुख्ता सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से इन बालिकाओं को सकुशल बरामद किया। इनमें से एक बालिका को गुजरात राज्य के सोमनाथ से, दूसरी को ग्राम टिकरिया से और तीसरी बालिका को डिंडोरी जिले से दस्तयाब किया गया। सभी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद पुलिस ने बालिकाओं को उनके विधिक अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया। मंडला पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों की शीघ्र तलाश एवं सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले भर में निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका 

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता कुड़ापे के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यनारायण कुशवाह एवं मुरारीलाल धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक जय पाण्डेय एवं रंजीत सरैया, प्रधान आरक्षक विजय छिहा, आरक्षक प्रतीक रजक तथा महिला आरक्षक महिमा बास्केल, रीना नांगले एवं सौदामिनी की सराहनीय भूमिका रही।


Leave a Comment