लफरा में पौधारोपण पखवाड़ा महा अभियान का शानदार समापन

लफरा में ‘पौधारोपण पखवाड़ा महा अभियान’ का शानदार समापन

15 दिनों तक चला हरियाली का महोत्सव

  • एक पेड़, एक जिंदगी के संकल्प के साथ जनकल्याण मंच ने किया पौधरोपण
  • समाजसेवी राजेश पटेल के जन्मदिन पर हुआ समापन

मंडला महावीर न्यूज 29. पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘जनकल्याण मंच’ द्वारा लफरा स्थित पहाड़ी वाली खेरमाई माता मंदिर प्रांगण में आयोजित 15 दिवसीय ‘विशाल वृक्षारोपण पखवाड़ा महा अभियान’ का रविवार, 2 अगस्त को सफलतापूर्वक समापन हो गया।

“एक पेड़, एक जिंदगी, यही है सच्ची बंदगी” और “हरा सोना, पेड़ों की खान, इसके बिना सूना है जहान” जैसे प्रेरक नारों के साथ इस अभियान में जिले भर के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

18 जुलाई से हुई थी शुरुआत, कई हस्तियों ने किया पौधारोपण

इस महा अभियान का शुभारंभ 18 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम द्वारा पौधे लगाकर किया गया था। लगातार 15 दिनों तक चले इस अभियान में प्रतिदिन जिले के विशिष्ट अतिथियों और समाजसेवियों ने बारी-बारी से छायादार, फलदार और सजावटी पौधे लगाए।

इस दौरान डॉ. विजय आनंद मरावी, जनपद सदस्य पारुल पांडे, बम्हनी थाना प्रभारी सतेंद्र रघुवंशी, जिला भाजपा अध्यक्ष पं. प्रफुल्ल मिश्रा, प्राचार्य खान जी, वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर कांसकार, पत्रकार नीरज अग्रवाल, किशोर रजक, राम प्यारी झारिया, कमलेश तेकाम, कौशल्या मरावी, नीरज पटेल, सोनल पटेल, सरपंच विमला मरावी, राधे लाल धनगर और रमेश हरदहा सहित कई गणमान्य लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

राजेश पटेल के जन्मदिन पर हुआ समापन

2 अगस्त को पखवाड़े के समापन अवसर पर समाजसेवी राजेश पटेल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष मौके पर श्री पटेल द्वारा खेरमाई प्रांगण में ट्री-गार्ड सहित 10 फलदार पौधे लगाए गए और उन्हें जनकल्याण मंच को सौंपा गया। मंच के सदस्यों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और इस दिन को यादगार बना दिया। उपस्थित सभी लोगों ने जनकल्याण मंच की इस मुहिम को एक बेहद सराहनीय कदम बताया।

आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा विशेष योगदान

इस वृक्षारोपण महा अभियान को सफल बनाने में समिति और ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग मिला:

  • वरिष्ठ सहयोगी: दशरथ चंद्रौल, राधे लाल धनगर, तुलसीराम मरावी, हरिश्चंद्र चंद्रौल, शिव कुमार कार्तिकेय, जगदीश श्रीवास, संदीप मिश्रा, अम्मा लाल हरदहा, भोला प्रसाद केवट, रवि झारिया, सुरेश केवट, कमल कांत हरदहा, रमेश हरदहा, संतोष उइके, राजेश नंदा, शिव प्रसाद केवट, मुकेश पटेल (खारी), अभिषेक पटेल (घटिया) और संजू लाल पुष्पकार।

  • जनकल्याण मंच के सदस्य: संजय तिवारी, शारदा श्रीवास, भागवत हरदहा, चंद्रेश्वर पटेल, राजेंद्र हरदहा, प्रशांत तिवारी, ओमकार विश्वकर्मा, राजू साहू, उमेश केवट, अनिल हरदहा, रितिक हरदहा, इशान तिवारी और सिद्धांत श्रीवास।

कार्यक्रम के अंत में जनकल्याण मंच के सदस्यों ने अभियान में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।


Leave a Comment