आर्यिका मां विमल मति माता जी ससंघ का कलश स्थापना समारोह आज

लघु तीर्थ क्षेत्र पिंडरई में आज होगी भव्य चातुर्मासिक कलश स्थापना

  • आर्यिका मां विमल मति माता जी ससंघ का कलश स्थापना समारोह आज
  • बाल ब्रह्मचारी के निर्देशन में होगा आयोजन, देश भर से जुटेंगे श्रद्धालु

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले के नैनपुर ब्लाक के लघु तीर्थ क्षेत्र और व्रती नगरी के रूप में विख्यात पिंडरई में आज 30 जुलाई को भव्य चातुर्मासिक कलश स्थापना समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह मंगलकारी आयोजन परम पूज्य आचार्य भगवन श्री विद्यासागर महाराज एवं पूज्य आचार्य श्री समयसागर महाराज की आज्ञानुवर्ती शिष्या, परम वंदनीय आर्यिका मां अनंत मति माता जी की संघस्थ वंदनीय आर्यिका मां विमल मति माता जी ससंघ के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।सकल दिगम्बर जैन समाज, पिंडरई के अध्यक्ष चौधरी कैलाश चंद्र ने भारतवर्षीय सकल दिगम्बर जैन समाज को इस धर्ममयी आयोजन में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे विद्या रूपी समय के सागर की अनंत विमल सरिताओं में डुबकी लगाकर अपने जीवन को कृतार्थ करें और इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनें।

बताया गया कि इस पूरे आध्यात्मिक कार्यक्रम और कलश स्थापना समारोह का सफल संचालन एवं निर्देशन कटंगी के बाल ब्रह्मचारी संजीव भैया के द्वारा किया जाएगा। इस भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय जैन समाज और आसपास के क्षेत्रों में भारी उत्साह और भक्ति का माहौल है।


 

Leave a Comment