मंडला की पिंकी क्षत्री ने लहराया परचम

मंडला की पिंकी क्षत्री ने लहराया परचम

एमए सिंधी साहित्य की प्रावीण्य सूची में हासिल किया नौवां स्थान

  • सिंधी साहित्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन
  • पिंकी क्षत्री ने 74% अंकों के साथ मेरिट में बनाई जगह
  • परिजनों व समाज में हर्ष

मंडला महावीर न्यूज 29| नगर के झूलेलाल कॉलोनी, सुभाष वार्ड निवासी देव क्षत्री की धर्मपत्नी पिंकी क्षत्री ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिंधी साहित्य की प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) में अपनी जगह पक्की की है। उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अंतर्गत शदाणी सिंधी पाठशाला रायपुर से एमए (सिंधी साहित्य) प्रथम वर्ष की परीक्षा में 74 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और प्रदेश की प्रावीण्य सूची में नौवां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

बचपन से रही सिंधी साहित्य में गहरी रुचि

अपनी इस शानदार उपलब्धि पर पिंकी क्षत्री ने बताया कि बचपन से ही उनका सिंधी साहित्य के प्रति विशेष झुकाव रहा है। उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने और अध्ययन करने की मुख्य प्रेरणा शदाणी दरबार, माना (रायपुर) के संत युधिष्ठिर लाल जी के पावन सान्निध्य और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता से प्राप्त हुई। उन्होंने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार द्वारा दिए गए निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को दिया है।

शुभचिंतकों ने दी बधाई

पिंकी क्षत्री की इस गौरवमयी उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे समाज में हर्ष का माहौल है। परिजनों, सामाजिकजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Leave a Comment