ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

जीआरपी नैनपुर की बड़ी कार्रवाई

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

  • आरोपी के पास से छह चोरी के मोबाइल बरामद
  • सिवनी-जबलपुर रूट पर ट्रेनों में करता था वारदात

मंडला महावीर न्यूज 29. जीआरपी थाना नैनपुर पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले एक शातिर चोर को पकडऩे में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर विभिन्न कंपनियों के छह चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जानकारी अनुसार जीआरपी पुलिस ने नैनपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी के दौरान संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ में उसने अपना नाम नंद किशोर माहोरे पिता स्व. कौशल माहोरे, निवासी ग्राम धमनियां, थाना चांद, जिला छिंदवाड़ा बताया। पुलिस रिमांड पर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह सिवनी, छिंदवाड़ा, नैनपुर, मंडला और जबलपुर रेल लाइन पर ट्रेनों में सफर कर यात्रियों के मोबाइल चुराता था।

पुलिस ने उसके बताए ठिकाने से छह मोबाइल जब्त किए हैं। अब चोरी हुए मोबाइलों के असली मालिकों की तलाश की जा रही है, ताकि उन्हें उनके फोन सौंपे जा सकें। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका 

यह पूरी कार्रवाई जीआरपी थाना प्रभारी दिलीप बढ़ई के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस अभियान में प्रधान आरक्षक अनिल चुरहे, डेविड तेकाम, राहुल टांडेकर, प्रमोद शरणागत, मोहपेंद्र गोनगे, नितिन आर्मो, आरक्षक सज्जन बंशकार, हेमंत परते, महिला आरक्षक तृप्ति सिंह, मोनिका उइके और आरपीएफ पोस्ट नैनपुर के सउनि एसके पांडे की भूमिका विशेष सराहनीय रही।


 

Leave a Comment