अवैध गांजा की खेती का भंडाफोड़

अवैध गांजा की खेती का भंडाफोड़

  • घर की बाड़ी से 107 पौधे जब्त, 68 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
  • 2 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

मंडला महावीर न्यूज 29. मध्य प्रदेश शासन के नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत थाना बिछिया पुलिस ने ग्राम चंदिया में अवैध गांजा की खेती का पर्दाफाश करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।पुलिस ने ग्राम चंदिया निवासी 68 वर्षीय भंगी सिंह राजपूत के घर दबिश दी, जहां वह अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा था। मौके से पुलिस ने गांजे के 107 पौधे बरामद किए हैं। जब्त पौधों का कुल वजन 36.980 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है।पूछताछ के दौरान आरोपी गांजे की खेती से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी पौधों को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम ने आमजनों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें।


Leave a Comment