NH-30 में बाइक की टक्कर से पीएचई विभाग के हेड मैकेनिक की मौत

एनएच 30 पर बाइक की टक्कर से पीएचई विभाग के हेड मैकेनिक की मौत

  • खेत से लौटते समय मंगलगंज के पास हुआ हादसा
  • टिकरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज मंडला नेशनल हाईवे-30 पर रविवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में पीएचई विभाग में पदस्थ हेड मैकेनिक की असमय मौत हो गई। घटना टिकरिया थाना अंतर्गत ग्राम मंगलगंज के समीप की है, जहाँ तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से यह दर्दनाक हादसा हुआ।जानकारी अनुसार मंगलगंज निवासी बजरंग सिंह वरकड़े 58 वर्ष जो वर्तमान में जनपद पंचायत नारायणगंज क्षेत्र में पीएचई विभाग के हेड मैकेनिक के पद पर पदस्थ थे, रविवार दोपहर अपने खेत से वापस मोटरसाईकिल से घर जाने के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान मंडला की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार बाईक के साथ आमने सामने जोरदार भिंडत हो गई। हादसे में मंगलगंज निवासी बजरंग सिंह की मौत हो गई वहीं दूसरा बाइक सवार भी घायल हुआ है। घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस ओर एम्बुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद गंभीर घायल बजरंग सिंह को मंडला जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित 

बताया गया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बजरंग सिंह बरकड़े सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल 108 एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल मंडला पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के शव को मंडला जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जिसका आज सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। टिकरिया थाना पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।


Leave a Comment