ट्रैक्टर से डीजल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर से डीजल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

  • फरियादी की शिकायत पर नैनपुर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
  • चोरी गया मशरूका भी बरामद

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व एसडीओपी मनीष राज के मार्गदर्शन में नैनपुर पुलिस ने डीजल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम अडिय़ा निवासी फरियादी प्रहलाद यादव 35 वर्ष ने 10 जुलाई को थाना नैनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर के आंगन में खड़े सोनालिका ट्रैक्टर से अज्ञात चोरों ने लगभग 40 लीटर डीजल कीमत 4,050 रूपए पार कर दिया है।मामला दर्ज कर विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही सोमनाथ नागवंशी 22 वर्ष एवं आकाश पावले 26 वर्ष दोनों निवासी ग्राम अडिय़ा से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी किया गया डीजल बरामद कर लिया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम वगेन के नेतृत्व में एएसआई रविंद्र नेताम, एएसआई जगदीश सेयाम एवं पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को 11 जुलाई को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।


 

Leave a Comment