11 पेटी अंग्रेजी शराब और एक्सयूवी कार के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

11 पेटी अंग्रेजी शराब और एक्सयूवी कार के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

8.74 लाख का माल जब्त, 30 हजार नगद भी बरामद

  • आबकारी एक्ट के तहत तीन आरोपी भेजे गए जेल
  • विशेष अभियान के तहत नैनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • मुख्य आरोपी विक्रम पांडे पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं एसडीओपी नैनपुर मनीष राज के मार्गदर्शन में नैनपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी नैनपुर मंशाराम वगेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के एक मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लाखों की शराब, नगदी और एक्सयूवी कार बरामद 

थाना नैनपुर में पंजीबद्ध आबकारी एक्ट के प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को धरदबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब और नगदी बरामद की है। जब्त की गई सामग्री में 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 30 हजार रूपए नगद राशि और तस्करी में प्रयुक्त एक सफेद रंग की एक्सयूवी कार जब्त की गई है। कुल जब्त मशरूका का अनुमानित कीमत आठ लाख चौहत्तर हजार रुपये बताई गई है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान तुषार श्रीधर 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-1, नैनपुर, विशाल पटेल 24 वर्ष, निवासी निवारी, थाना नैनपुर और साहिब सिंह अरोरा उर्फ सोमी सरदार 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-10, नैनपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इसी प्रकरण के मुख्य आरोपियों में शामिल विक्रम पांडे को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से कोर्ट के आदेश पर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना की जा रही है।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका 

अवैध शराब के खिलाफ की गई इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक विक्रम सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक शेख शमद, आरक्षक नवीन, आरक्षक प्रशांत एवं आरक्षक आशीष की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।


 

Leave a Comment