गुमशुदा युवती को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

गुमशुदा युवती को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

  • जामगांव की गुमशुदा युवती को नैनपुर पुलिस ने खोज निकाला
  • परिजनों ने जताया आभार

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी नैनपुर मनीष राज के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मंशाराम वगेन के नेतृत्व में नैनपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे तलाश अभियान के तहत एक गुमशुदा युवती को सकुशल दस्तयाब किया गया है।जानकारी अनुसार थाना नैनपुर के अंतर्गत ग्राम जामगांव निवासी 18 वर्षीय युवती अक्षय कुमारी यादव पिता ज्ञानचंद यादव के गुमशुदा होने पर गुम इंसान दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए नैनपुर पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में 8 जुलाई को प्रधान आरक्षक राजेश उईके द्वारा युवती को सकुशल खोज निकाला गया।

आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को पाकर परिजनों ने नैनपुर पुलिस की इस त्वरित व सराहनीय कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।


 

Leave a Comment