पल्स पोलियो अभियान में साथिया ने निभाई अहम भूमिका

पल्स पोलियो अभियान में साथिया ने निभाई अहम भूमिका

घर-घर पिलाई दवा

  • दीवार लेखन से जगाई जागरूकता
  • तीन दिवसीय पोलियो अभियान में जुटे किशोर-किशोरी साथिया

मंडला महावीर न्यूज 29. राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत साथिया समूह के किशोर-किशोरियों ने तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान में अपनी सक्रिय और सराहनीय भागीदारी दर्ज की है। इस राष्ट्र व्यापी अभियान को सफल बनाने के लिए युवा साथिया ने मैदानी स्तर पर मोर्चा संभाला।नारायणगंज सीएचसी में पदस्थ काउंसलर नीलम पटेल ने बताया गया कि अभियान के दौरान इन ऊर्जावान किशोर-किशोरियों ने स्वास्थ्य अमले के साथ मिलकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षा प्रदान करने वाली दो बूंद जिंदगी की दवा पिलाई। साथिया समूह के सदस्यों ने न केवल बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई, बल्कि छूटे हुए बच्चों की तलाश में घर-घर जाकर भी अपनी सेवाएं दीं।इसके साथ ही समाज में शत-प्रतिशत टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से युवाओं द्वारा रचनात्मक पहल की गई। इसके तहत क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर दीवार लेखन किया गया, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी के बचाव और समय पर दवा पिलाने के महत्व को समझाया गया। युवाओं की इस सामाजिक सहभागिता और जागरूकता अभियान की स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सराहना की जा रही है।


Leave a Comment