पूर्व कछवाहा समाज अध्यक्ष के ज्येष्ठ पुत्र फणींद्र उर्फ मणि कछवाहा का निधन
- लंबे समय से अस्वस्थता के बाद नागपुर में ली अंतिम सांस
- रविवार सुबह देवदरा से निकलेगी अंतिम यात्रा
मंडला महावीर न्यूज 29. कछवाहा समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री हरिराम कछवाहा के ज्येष्ठ पुत्र फणींद्र उर्फ मणि कछवाहा का शुक्रवार, 26 जून 2026 की रात्रि लगभग 11 बजे नागपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज नागपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। उनके असामयिक निधन का समाचार मिलते ही कछवाहा समाज सहित परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
समाज में शोक की लहर, दी गई श्रद्धांजलि
फणींद्र कछवाहा के निधन पर समाज के लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिचितों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
रविवार को निज निवास से निकलेगी अंतिम यात्रा
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवंगत फणींद्र उर्फ मणि कछवाहा की अंतिम यात्रा रविवार, 28 जून 2026 को सुबह 9:00 बजे उनके निज निवास से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
स्थान: सेवा भारती छात्रावास के सामने, सहस्त्र धारा रोड, देवदरा (मंडला)।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।










