टी-शर्ट पाकर खिले युवा खिलाडिय़ों के चेहरे

टी-शर्ट पाकर खिले युवा खिलाडिय़ों के चेहरे

सेवा भारती आश्रम की सराहनीय पहल

  • नारायणगंज के 50 बालक-बालिका खिलाडिय़ों को बांटी खेल किट
  • सांदीपनि विद्यालय में खेल सामग्री का वितरण

मंडला महावीर न्यूज 29. खेल और खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेवा भारती आश्रम द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। विकास खंड नारायणगंज में खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विभिन्न प्रतिभावान बालक-बालिका खिलाडिय़ों को खेल सामग्री का वितरण किया गया। टिकरिया सांदीपनि विद्यालय नारायणगंज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सेवा भारती आश्रम की ओर से खिलाडिय़ों को 50 खेल किट (टी-शर्ट) प्रदान की गईं।बताया गया कि यह खेल किट सेवा भारती के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सचिव ताराचंद एवं सदस्य व सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक एसएस उद्दे द्वारा खिलाडिय़ों को सौंपी गईं। अपनी नई खेल पोशाक पाकर युवा खिलाडिय़ों के चेहरों पर भारी उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टिकरिया थाना प्रभारी प्रदीप पाण्डेय उपस्थित रहे। उनके साथ ही सांदीपनि विद्यालय की प्राचार्य अर्चना नेमा, संगीता गुप्ता, ब्लॉक खेल समन्वयक करुणा मर्सकोले और छात्रावास अधीक्षिका प्रमिला बैरागी मुख्य रूप से मौजूद रहीं।कार्यक्रम को सफल बनाने में सुजीता यादव, नंदनी उइके, कमल मरावी, टिकरिया थाने से नियासा परते, प्रशांत बघेल सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सेवा भारती के इस प्रयास की क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने सराहना की है।


Leave a Comment