जल गंगा संवर्धन अभियान
कुंभेश्वर घाट पर 10 लाख की लागत से बनी सीढिय़ों का लोकार्पण
- नर्मदा तट पर श्रद्धा और सुविधाओं का संगम
- विधायक निधि से कुंभेश्वर घाट का कायाकल्प
- ग्रामीणों ने जताया आभार
मंडला महावीर न्यूज 29. जल गंगा संवर्धन अभियान एवं गंगा दशहरा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में निवास विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री चैन सिंह वरकड़े द्वारा क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात दी गई है। विकासखंड नारायणगंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कूम्हा में माँ नर्मदा जी के पावन तट पर स्थित ऐतिहासिक कुंभेश्वर घाट में नवनिर्मित सीढिय़ों का भव्य लोकार्पण विधायक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नर्मदा तट पर श्रद्धा और सुविधाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से 10 लाख की लागत से यहाँ भव्य सीढ़ी निर्माण का कार्य कराया गया है, जिससे अब घाट पर आने वाले भक्तों को सुगमता होगी।
श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत, ग्रामीणों ने माना आभार
कुंभेश्वर घाट पर सीढिय़ों के निर्माण से माँ नर्मदा के पावन दर्शन और स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब ऊबड़-खाबड़ रास्तों से मुक्ति मिलेगी और आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा। इस बड़ी सौगात के लिए ग्राम पंचायत कूम्हा के समस्त ग्रामीणों, वरिष्ठ जनों और पंचायत प्रतिनिधियों ने जनप्रिय विधायक श्री चैन सिंह वरकड़े का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर विकास कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में रहे जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ जन मौजूद
इस गरिमामय और भव्य लोकार्पण अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच अखिलेश मरावी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजुल ज्योतिषी, वरिष्ठ कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मांगन सोनी, रघुनंदन विश्वकर्मा, इमरत लाल धुर्वे, रतन सिंह वरकड़े, संदीप सोनी, रितेश ट्विंकल सोनी, राजकुमार तेकाम, रूपेश अग्रवाल, हिरदेश साहू, सौरभ साहू, मयूर श्रीवास, चेतराम, गंगाराम यादव, बसंत वरकड़े, मिथलेश बैरागी, कुन्नी लाल मलगाम, रामकृष्ण पटवा, एवं अशोक मरावी सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।










