अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी

अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी

करीब 28 हजार रुपये की शराब जब्त

  • ढाबों और सार्वजनिक स्थलों पर चला विशेष अभियान
  • आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों और हाईवे के ढाबों पर की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई में भारी मात्रा में देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई है।अभियान के दौरान अनुविभागीय अधिकारी सोनल सिडाम, एसडीओपी पीयूष मिश्रा, नायब तहसीलदार राम सिंह उलाड़ी और थाना प्रभारी सफीख खान की संयुक्त टीम ने बिनेका बायपास, सेमरखापा, बनियातारा रोड और कटरा बायपास सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में बिनेका बायपास से 12 लीटर बियर, अचली सेमरखापा से महुआ शराब, हाईवे स्थित ढाबों से भारी मात्रा में अंग्रेजी व्हिस्की और बियर बरामद की गई। कुल जप्त शुदा शराब की अनुमानित कीमत लगभग 28 हजार रुपये आंकी गई है।अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब के कारोबार की सूचना पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।


Leave a Comment