मंडला के युवा फुटबॉलरों के लिए सुनहरा अवसर
26-27 मई को होगा राज्य स्तरीय एकेडमी के लिए चयन ट्रायल
- महात्मा गांधी स्टेडियम में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी
- नि:शुल्क होगी चयन प्रक्रिया
मंडला महावीर न्यूज 29. जिले के प्रतिभावान फुटबॉल खिलाडिय़ों के लिए अपने खेल कौशल को नई पहचान देने का समय आ गया है। मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के निर्देशानुसार जिला फुटबॉल संघ मंडला द्वारा 26 और 27 मई को मध्य प्रदेश फुटबॉल एकेडमी चयन ट्रायल्स-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह ट्रायल मंडला के स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में प्रतिदिन शाम 4 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
इस चयन प्रक्रिया में 8 से लेकर 18 आयु वर्ग तक के बालक और बालिकाएं सम्मिलित हो सकते हैं। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि चयनित खिलाडिय़ों को राज्य स्तरीय फुटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण और पेशेवर फुटबॉल की दिशा में आगे बढऩे के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। खिलाडिय़ों का चयन संघ द्वारा नियुक्त अनुभवी प्रशिक्षक आशीष पिल्ले और स्वपन कुमार विश्वास की देखरेख में किया जाएगा।
बताया गया कि यह पूरी चयन प्रक्रिया पूर्णत: नि:शुल्क रखी गई है। जिला फुटबॉल संघ मंडला ने समस्त युवा खिलाडिय़ों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। प्रतिभागियों को अपने साथ आवश्यक खेल सामग्री जैसे कि फुटबॉल किट, शूज और शिन-गार्ड लेकर निर्धारित समय पर स्टेडियम में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के खिलाडिय़ों के लिए यह एक बड़ा मंच है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य स्तर तक अपनी छाप छोड़ सकते हैं।
📞 अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
9926442855
9074363248
⚽ मण्डला के खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 🌟










