अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी कार

अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी कार

मंडला जबलपुर एनएच-30 मार्ग में कालपी डिपो के पास हादसा

  • डायल 112 के कर्मियों ने बाहर निकाला सुरक्षित
  • बाल-बाल बचा परिवार

मंडला महावीर न्यूज 29. नेशनल हाईवे 30 पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ जबलपुर से मंडला की ओर जा रही एक कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना ग्राम कालपी स्थित वन डिपो के समीप की है।जानकारी अनुसार कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे जो जबलपुर से अपने गृह नगर मंडला लौट रहे थे। इसी दौरान कालपी वन डिपो के सामने विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन मार्ग से नीचे उतरकर पलट गया।
गनीमत रही कि इस खौफनाक हादसे में कार सवार चारों सदस्य चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए और किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आईं। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत कार्य के बाद परिवार को मंडला की ओर रवाना किया गया। पुलिस फिलहाल टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।


Leave a Comment