नाग-नागिन का जोड़ा देखने उमड़ी भीड़

Advertisements

बम्हनी-बिछुआ मार्ग पर दिखा नाग-नागिन का जोड़ा, उमड़ी भीड़

  • सड़क किनारे नाले में जलक्रीड़ा करते दिखे सर्प
  • वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मंडला महावीर न्यूज 29. बम्हनी से बिछुआ मार्ग पर शुक्रवार शाम उस समय कौतूहल की स्थिति निर्मित हो गई, जब मुख्य सड़क के किनारे स्थित एक नाले में नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई दिया। पानी के बीच दोनों सांपों को एक साथ देख राहगीरों और स्थानीय लोगों के कदम ठिठक गए।नाग-नागिन के जोड़े को नाले के पानी में काफी देर तक एक-दूसरे के आसपास घूमते देखा गया। इस दुर्लभ दृश्य को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कई उत्साही लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में वायरल हो गया। गनीमत यह रही कि लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाए रखी और वन्यजीवों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की।

गर्मी के कारण जलस्रोतों की ओर बढ़ रहे वन्यजीव 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही जलस्रोतों के आसपास सांप और अन्य वन्यजीवों का दिखना सामान्य हो गया है। हालांकि, मुख्य मार्ग के इतने करीब नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई देना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारों की सलाह 

वन्यजीव जानकारों ने अपील की है कि यदि इस तरह के वन्यजीव सार्वजनिक स्थानों पर दिखाई दें, तो उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उन्हें नुकसान पहुँचाने या उनके करीब जाने का प्रयास न करें, क्योंकि यह सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक हो सकता है।


Leave a Comment