ग्रेटर नोएडा में ‘जोगी महोत्सव 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन

Advertisements

ग्रेटर नोएडा में ‘जोगी महोत्सव 2026’ का ऐतिहासिक आगाज

भक्ति और संस्कृति के रंग में रंगा परिसर

  • गुरु गोरखनाथ की शिक्षाओं से नई पीढ़ी को जोड़ने की पहल
  • मेधावी छात्र और समाजसेवी हुए सम्मानित

ग्रेटर नोएडा महावीर न्यूज 29.  जोगी फाउंडेशन द्वारा महायोगी गुरु गोरखनाथ जी महाराज के प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में ‘जोगी महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक महोत्सव में जोगी नाथ संप्रदाय के सैकड़ों श्रद्धालुओं, युवाओं और महिलाओं की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक संरक्षण को बढ़ावा देना रहा।

भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

महोत्सव का मुख्य आकर्षण राजस्थान की सुप्रसिद्ध गायिका रितु नाथ जी की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ और बुलंदशहर के योगी परमानंद जी की भजन मंडली रही, जिन्होंने अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘शिव तांडव’ नृत्य और गुरु गोरखनाथ जी पर आधारित झांकियों ने विशेष छाप छोड़ी, जिससे नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने का संदेश मिला।

समाज की एकजुटता पर वक्ताओं का जोर

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल जी ने कहा कि नाथ संप्रदाय त्याग और सेवा का प्रतीक है। वहीं, विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने गुरु गोरखनाथ जी की शिक्षाओं को एक मजबूत समाज के निर्माण के लिए आवश्यक बताया। जोगी फाउंडेशन के संस्थापक रोहित कुमार जोगी ने स्पष्ट किया कि महोत्सव का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना और समाज में जागरूकता फैलाना है।

प्रतिभाओं का सम्मान और ऐतिहासिक उपस्थिति

महोत्सव के दौरान समाज के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को गुरु गोरखनाथ जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। लगभग 1000 से अधिक लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन को जोगी समाज की एकता और बढ़ते प्रभाव का गवाह बना दिया।

सफल संचालन में इनका रहा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में जोगी फाउंडेशन के संस्थापक रोहित कुमार जोगी, अध्यक्ष जोगी अमित विराट, कोषाध्यक, देवेंद्र उपाध्याय संस्थापक सदस्यों में प्रदीप जोगी, रतन जोगी, मोहित विराट, कुलदीप योगी, अभिषेक गोस्वामी, सुधांशु विराट, अभिषेक योगी, पवन जोगी (नेता जी), एडवोकेट बृजमोहन, रेणु जोगी, रितु नाथ जी, जितेंद्र भगत जी, डॉ. सुमित विराट, डॉ. अनिल कुमार एवं सत्यप्रकाश गोस्वामी को कार्यक्रम को सुचारू रूप रेखा संभाला पूरी टीम का विशेष योगदान रहा, जिनकी मेहनत और समर्पण से यह कार्यक्रम एक यादगार और प्रेरणादायक आयोजन बन सका। समापन अवसर पर सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज को एकजुट रहकर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया गया।


Leave a Comment