मंडला में क्रिकेट के हुनर तराश रहा 15 दिवसीय समर कैंप

Advertisements

मंडला में क्रिकेट के हुनर तराश रहा 15 दिवसीय समर कैंप

  • आज से शुरू होगा मैकल कप 2026
  • तीन टीमें भिड़ेंगी एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला में

मंडला महावीर न्यूज 29. स्थानीय खिलाडिय़ों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से जिला क्रिकेट संघ और मैकल क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 1 मई से 15 दिवसीय भव्य क्रिकेट समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 9 मई से स्टेडियम ग्राउंड मंडला में एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट ‘मैकल कप 2026’ का भी शुभारंभ होने जा रहा है।

बताया गया कि 15 मई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में 8 वर्ष की आयु से लेकर सीनियर वर्ग तक के बालक एवं बालिका खिलाड़ी उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। अनुभवी प्रशिक्षकों और सीनियर खिलाडिय़ों द्वारा उभरते सितारों को क्रिकेट की बारीकियों और आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैंप के दौरान ही शुरू हो रहे मैकल कप में खिलाडिय़ों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा और उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।

त्रिकोणीय श्रृंखला में तीन टीमें होगी शामिल 

मैकल कप टूर्नामेंट में तीन प्रमुख टीमें मैकल टीम, नर्मदा इलेवन और फाइन स्पोर्ट्स हिस्सा ले रही हैं। लीग मैचों के बाद भव्य फाइनल मुकाबला और कैंप फायर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुरस्कार वितरण संपन्न होगा। इस दौरान चयन समिति के सदस्य इम्तियाज अली, पंकज दुबे, अक्षय चंद्रोल, फैजान जी सहित प्रशिक्षक बसंत ठाकुर, सत्यम बर्मन, युवराज यादव व अन्य सदस्य मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार जावेद अली, सिकंदर जी और प्रशांत पटेल सहित क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्य अपना सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।


 

Leave a Comment