जिला चिकित्सालय मंडला में फायर सेफ्टी वीक का आगाज

Advertisements

जिला चिकित्सालय मंडला में फायर सेफ्टी वीक का आगाज

अग्नि सुरक्षा के लिए स्टाफ ने ली शपथ

  • अस्पतालों को आग से सुरक्षित रखने की कवायद
  • फायर सेफ्टी चेकलिस्ट और मॉकड्रिल से परखी जाएगी तैयारी

मंडला महावीर न्यूज 29. चिकित्सालयों में आगजनी जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत सरकार व मिशन संचालक एनएचएम के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय मंडला में फायर सेफ्टी वीक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यह विशेष सप्ताह 4 से 10 मई तक मनाया जा रहा है।बताया गया कि इस वर्ष अग्नि सुरक्षा सप्ताह की थीम सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज – आग की रोकथाम के लिए एक साथ रखी गई है। कार्यक्रम की शुरुआत भारत सरकार द्वारा आयोजित ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से शपथ ग्रहण कर की गई, जिसमें अस्पताल के समस्त स्टाफ ने अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

स्टाफ को मिला रेस और पास का विशेष प्रशिक्षण 

शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित स्टाफ को आगजनी के समय अपनाए जाने वाले रेस और पास प्रोटोकॉल के साथ फायर इवैक्यूएशन प्लान आपातकालीन निकासी योजना का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान के दौरान फायर मॉकड्रिल, जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

इंटरनल ऑडिट से होगा सुरक्षा सुधार 

सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत फायर सेफ्टी चेकलिस्ट के आधार पर अस्पताल का इंटरनल ऑडिट भी किया जाएगा। ऑडिट के दौरान मिलने वाली कमियों (गैप फिलिंग) को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

बड़ी संख्या में उपस्थित रहा अस्पताल स्टाफ 

आयोजित कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक अजय सिंह सैयाम, शरद मेश्राम, डॉ. शिवम पटेल, डॉ. शोभित सोनकर डीक्यूएम, मीरा बंसकार मेट्रन, अर्पण सैयाम, प्रेमलता परते, दीपिका धुर्वे, मोनिका पटेल, विनीता अहिरवार, सहनाज खान, वैजयंती जघेंला, अल्का सैयाम, कृष्णा बंसकार और अंकित माझी सहित चिकित्सालय का बड़ी संख्या में स्टाफ उपस्थित रहा।


Leave a Comment