पर्यटन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगी मंडला की महिलाएं

पर्यटन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगी मंडला की महिलाएं

  • 10 दिवसीय मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का हुआ आगाज
  • हुनर से खुलेगा स्वरोजगार का रास्ता
  • 15 प्रतिभागियों ने शुरू किया मेहंदी प्रशिक्षण

मंडला महावीर न्यूज 29. महिलाओं के कौशल विकास और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक नई पहल की गई है। महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 दिवसीय मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस शिविर का उद्देश्य पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोडऩा है।बताया गया कि शिविर के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शिवकुमार डकाटे उपस्थित रहे। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेहंदी कला का पर्यटन के क्षेत्र में विशेष महत्व है। पर्यटक स्थानीय संस्कृति और कला को पसंद करते हैं, ऐसे में यह प्रशिक्षण महिलाओं के हुनर को निखार कर उनके लिए स्वरोजगार के नए द्वार खोलेगा। उन्होंने प्रतिभागियों को पूर्ण समर्पण के साथ सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।

बारीकियों को सीखेंगी 15 महिलाएं 

इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में कुल 15 महिलाएं और युवतियों का चयन किया गया है। आगामी 10 दिनों तक ये प्रतिभागी मेहंदी की विभिन्न पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों के साथ इस कला की तकनीकी बारीकियों का अभ्यास करेंगी। इस पहल से न केवल पर्यटन क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा और उपस्थिति बढ़ेगी, बल्कि वे अपनी कला के माध्यम से आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा गया।



 

Leave a Comment