पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी मोटरसाइकिल

गुरबिनी पुल से अनियंत्रित होकर नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक

  • रफ्तार का कहर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
  • पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी मोटरसाइकिल

मंडला महावीर न्यूज 29. घुघरी क्षेत्र के अंतर्गत गुरबिनी पुल से एक बाईक सवार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पुल की रैलिंग तोड़कर नीचे गिर गया। जिससे बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे का है। मोटरसाइकिल की रफ्तार अत्यधिक तेज थी। जैसे ही वाहन गुरबिनी पुल के पास पहुँचा, बाईक चालक संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित बाइक सीधे पुल की रेलिंग को पार करते हुए नीचे जा गिरी। बाईक की रैली से टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक काफी दूर जा गिरे।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और घुघरी पुलिस को सूचना दी गई। एम्बुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल युवक की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी में भर्ती कराया गया है, जहाँ चिकित्सक उसकी जान बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक व घायलों की शिनाख्त की जा रही है।



 

Leave a Comment